चंदौली, जून 28 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र अमृतपुर गांव में रविवार की सुबह पुलिस ने पशु तस्कर के घर नोटिस चस्पा किया। पुलिस के अनुसार निर्धारित समय तक हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। नौगढ़ थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव निवासी पशु तस्कर बेचू चौहान काफी दिनों से फरार चल रहा है। इसके खिलाफ दर्जनभर मुकदमा दर्ज है। आरोपी के हाजिर नहीं होने पर न्यायालय ने नोटिस चस्पा करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में रविवार की सुबह पुलिस ने आरोपी के घर डुगडुगी पीटकर नोटिस चस्पा किया। वहीं परिजनों को चेताया कि हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...