गिरडीह, नवम्बर 26 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद पुलिस इंस्पेक्टर ममता कुमारी, एसआई विभूति देव की तत्परता से आवेदन प्राप्ति के लगभग 6 घंटे के भीतर कर्णपुरा पंचायत से गायब हुई दो सहेलियों को जीआरपी और आरपीएफ के जवानों के सहयोग से मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया है। स्थानीय पुलिस की सक्रियता के कारण मुंबई के धंधेबाजों के हाथों से दोनों सहेलियों को बचा लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला कर्णपुरा पंचायत के एक गांव से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि 24 नवंबर की सुबह उक्त दोनों सहेलियों के पिता मजदूरी करने घर से बाहर निकले थे। मां धान काटने खेत गई थी। इस बीच दोनों सहेली घर से गायब हो गई। परिजनों के घर वापस लौटने पर लड़की को घर से गायब पाकर उसकी खोजबीन की जाने लगी। खोजबीन के क्रम में एक अन्य लड़की भी गांव से गायब होने की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.