बक्सर, मई 2 -- डुमरांव। नया भोजपुर थाना पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटियों को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फरार वारंटी नया भोजपुर गांव निवासी नागेंद्र गोंड पिता तुकारी गोंड और नावाडेरा गांव के ईश्वरदयाल चौधरी पिता घुरफेकन चौधरी को गिरफ्तार किया गया। दोनों अलग-अलग आपराधिक मामलों में नामजद है और लंबे समय से फरार चल रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...