सुल्तानपुर, अप्रैल 17 -- कादीपुर। न्यायालय से अजमानती वारंट निर्गत होने के बाद फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध अपराध शाखा ने कुर्की के लिए उद्घोषणा करते हुए मुनादी कर हाजिर होने की हिदायत देकर नोटिस चस्पा किया। कोतवाली क्षेत्र के कुम्ही डडिया निवासी आनंद सिंह उर्फ रंजन एवं धीरेन्द्र विक्रम सिंह लगातार फरार चल रहे हैं। उनके विरुद्ध तीन जनवरी 2026 को न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इसके बावजूद फरार रहे दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध शाखा के निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय से प्राप्त कुर्की के लिए उद्घोषणा कर उनके मकान पर मुनादी करते हुए अभियुक्तों को हाजिर करने की हिदायद देते हुए नोटिस चस्पा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...