धनबाद, अक्टूबर 7 -- कतरास थाना कांड संख्या 35/24 से संबंधित एससी/एसटी-07/25 मामले में लंबे समय से फरार चल रहे चरिडीह काजी मोहल्ला निवासी पिंटू बॉस, पिता निमाई बॉस और मो. कुरबान खान, पिता मो. मजीद के घर कतरास पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया। दोनों के खिलाफ धारा 323, 341, 354, 504, 506, 307, 34 भादवि तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में ढोल-नगाड़े के साथ सार्वजनिक उद्घोषणा कर दोनों के आवास पर इश्तेहार लगाया और न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की सूचना दी। निर्धारित अवधि में उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...