फरार दो अभियुक्तों को जीआरपी ने पकड़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 17 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन की जीआरपी ने रेलवे अपराधों में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पकड़ा है। जीआरपी एसओ पंकज कुमार भाष्कर ने बताया कि टीम ने जेठवारा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के राकेश कुमार यादव को विभागीय थाना में दर्ज मुकदमे में जंक्शन परिसर के समीप से पकड़ा। शनिवार को गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जांच में जुटी टीम ने गौरीगंज के पचहेरी गांव के आशीष को पकड़ा है। आरोपियों की गिरफ्तारी में अमेठी जीआरपी पुलिस चौकी प्रभारी किशन कुमार, उप निरीक्षक अनिल यादव, सिपाही रणवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.