सोनभद्र, मई 11 -- बभनी। स्थानीय थाना पुलिस ने रविवार की शाम दुष्कर्म के फरार आरोपी को कारीडाड़ आश्रम तिराहे से गिरफ्तार किया। बभनी थाने के प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विदेश कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी चपकी थाना बभनी के खिलाफ विभिन्न मामलों में मुकदमा दर्ज था और तभी से वह फरार चल रहा था। उसकी उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। रविवार की शाम मुखबिर की सूचना पर उसे थाना क्षेत्र के असनहर कारीडाड़ आश्रम तिराहे के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। यह भी पढ़ें- फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...