मुजफ्फरपुर, जून 17 -- बंदरा। सकरी मन गांव से मंगलवार की रात हत्था पुलिस ने फरार तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि सकरी मन निवासी रामबहादुर सहनी, हीरा सहनी, शंकरपुर बरेबा टोला निवासी घनश्याम सहनी पर कोर्ट से वारंट जारी किया गया था। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से घनश्याम सहनी को जमानत मिल गई। वहीं, रामबहादुर सहनी और हीरा सहनी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...