सोनभद्र, मई 31 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। कोन बाजार स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर में शनिवार को प्रसव के दौरान हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने फरार डॉक्टर और नर्स की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी डॉक्टर पर 25 हजार रुपये तथा नर्स पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। दोनों की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बागेसोती क्षेत्र के सिंघा गांव निवासी 38 वर्षीय सीमा देवी पत्नी देवनारायण, जो आशा कार्यकत्री के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें प्रसव के लिए गत शनिवार को कोन स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि नवजात शिशु सुरक्ष...