फरार चालक के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया
सीतामढ़ी, जून 10 -- रुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र के भनसपट्टी गांव में वर्ष 2018 में हुए चर्चित बस हादसे के मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त बस चालक के घर पुलिस ने इश्तेहार चस्पाया है। यह कार्रवाई रुन्नीसैदपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अविनाश कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, फरार वारंटी विनय राय, मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र अंतर्गत छपरा गांव निवासी सुरेंद्र राय का पुत्र है। न्यायालय के आदेश पर उसके आवास पर इश्तेहार चस्पा कर निर्धारित अवधि के भीतर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई है। गौरतलब है कि 17 मार्च 2018 को मुजफ्फरपुर से औराई जा रही चंदन रथ ट्रेवल्स की बस रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के भनसपट्टी गांव स्थित राष्ट्रीय उच्च पथ-22 पर पुल के समीप अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.