सिमडेगा, अप्रैल 4 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कोलेबिरा थाना की पुलिस ने 22 वर्षो से फरार चल रहे स्थायी वारंटी शेख पहलवान मियां उर्फ शेख पहल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में कोलेबिरा थाना में कांड संख्या 70/97 में आरोपी शेख पहलवान मियां उर्फ शेख पहल के खिलाफ मामला दर्ज था। न्यायालय ने 15 अक्तूबर 2004 को स्थायी वारंट निर्गत किया था। बताया गया कि फरार स्थायी वारंटी शेख पहलवान मियां उर्फ शेख पहल गिरफ्तारी के डर से अपने घर से भाग कर छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर थाना के टांगर टोली में छिप कर रह रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...