चंदौली, जनवरी 14 -- चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद बलुआ पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि आरोपी पर कई मुकदमे दर्ज थे। उसके उपर वारंट जारी किया गया था। तब से उसकी तलाश की जा रही थी। पकड़ा गया आरोपी सोनू कुमार ग्राम पपौरा थाना बलुआ का निवासी है। उसे उसके घर से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी राजेश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.