प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिनैका स्थित बंद कोल्ड स्टोर के पास से रामसुन्दर निवासी डेईडीह धौरहरा थाना पट्टी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वर्ष 2021 में ग्राम कोपा के पास पुलिया किनारे 15 बोरों में करीब साढ़े सात क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद होने के मामले में आरोपी वांछित चल रहा था। अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास व डकैती के प्रयास सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि वांछित को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...