आरा, फरवरी 28 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के मिश्रीचक गांव से फरार चल रहे दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उक्त गांव निवासी पकलु मुसहर उर्फ रामचंद्र राम के पुत्र धनंजय मुसहर उर्फ धनजी राम और सिद्धनाथ मुसहर उर्फ झपसी राम के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी शराब के धंधे से जुड़े एक मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों अपने गांव में छिपे हैं। सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर शाम छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शनिवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...