आजमगढ़, मई 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। गंभीरपुर थाना की पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गुरुवार को क्षेत्र के अछीछी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दो बालिकाओं के साथ 20 दिन पूर्व छेड़खानी की थी। बालिका के दादा की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी कृष्णा उर्फ निरहू निवासी अछीछी थाना गम्भीरपुर को अछिछी मोड़ से गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...