संतकबीरनगर, मई 25 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी के खिलाफ रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर कुर्की की कार्रवाई की। यह कार्रवाई कोतवाल जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि दुधारा में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त शराकत पुत्र राजमून उर्फ लंबू निवासी परदेसवा थाना कोतवाली खलीलाबाद की गिरफ्तारी के लिए उसके घर दबिश दी गई, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। इसके बाद कोर्ट विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट ने 12 मई 2026 को जारी धारा 85 बीएनएसएस के आदेश के अनुपालन में 24 मई 2026 को अभियुक्त के घर मौजूद चल संपत्तियों की विधि सम्मत कुर्की की गई। यह भी पढ़ें- मधुवन गांव में फरार अपराधी विकास मंडल के घर पुलिस ने की बड़ी कुर्की-जब्ती की कार्रवा...