भागलपुर, सितम्बर 24 -- भागलपुर। जीआरपी थाना में लंबे समय से फरार चल रहे मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक बदमाश के खिलाफ 40 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जीआरपी के अधिकारियों ने बताया कि फरार अपराधी पर आठ से दस गंभीर मामलों के केस दर्ज है। जिसमें रेलवे में चोरी, छिनतई समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज होने के बाद लंबे समय से फरार चल रहा है। जीआरपी थानाध्यक्ष मो. नसीम अहमद ने बताया कि एक बदमाश के खिलाफ 40 हजार रुपया के इनाम घोषित किया है। वह लंबे समय से दर्जनों गंभीर मामलों में फरार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...