हाजीपुर, मार्च 23 -- लालगंज। करताहां थाना की पुलिस ने एक मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायलय भेज दिया। इस संबंध में करताहां थानाध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद ने बताया कि करताहां थाना कांड संख्या-69/25 में काफी समय से फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के धनुषी गांव का मनु कुमार है। जिसे गिरफ्तार कर हाजीपुर न्यायालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...