रामगढ़, मार्च 13 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि रजरप्पा थाना पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर पर शुक्रवार को ढोल नगाड़ा के साथ इश्तेहार चिपकाया है। उपरोक्त प्रकरण के लिए चंदवा थाना के अवर निरीक्षक भावेश यादव, पवन कुमार व रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक संजय कुमार रजक ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ग्राम कोरचे निवासी अभिषेक कुमार भारद्वाज उर्फ अभिषेक कुमार सिंह पिता संजय सिंह के घर इश्तेहार चिपकाया गया है। उसपर चंदवा थाना में कांड संख्या 11/2026 दिनांक व धारा 64(2)(एम)भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी पर पुलिस के गिरफ्त में नहीं आने पर न्यायालय के सीजीएम लातेहार से निर्गत इश्तिहार को उक्त अभियुक्त के घर पर चिपकाया गया। निर्धारित समय सीमा के अंदर आरोपी पुलिस या न्यायालय के समक्ष पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.