मऊ, मार्च 28 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। न्यायालय जेएम/एफटीसी (सीएडब्ल्यू) मऊ से निर्गत वारंट एवं धारा 82 सीआरपीसी के अनुपालन में थाना दोहरीघाट पुलिस ने फरार चल रहे एक अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसके घर पर नोटिस चस्पा की है। थाना दोहरीघाट से संबंधित अभियुक्त गुल्लु पंडा पुत्र वंशी पंडा, निवासी खटिक टोला जनपद मऊ के घर पुलिस टीम ने दबिश दी। दबिश के दौरान अभियुक्त मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त कई वर्षों से फरार चल रहा है और अपने घर पर निवास नहीं कर रहा है। पुलिस ने न्यायालय से निर्गत धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा को नियमानुसार अभियुक्त के घर के मुख्य द्वार के सामने मुनादी कराते हुए चस्पा किया। इस दौरान दो गवाहों की उपस्थिति में पूरी कार्रवाई संपन्न कराई गई। पुलिस अधिकारियों ...