मोतिहारी, फरवरी 26 -- सिकरहना। ढाका पुलिस ने तीन वर्ष पुराने एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर पर न्यायालय के आदेश से मंगलवार को इश्तेहार चिपकाया। जिन अभियुक्तों के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया उनमें ढाका नगर परिषद अंतर्गत मदनी टोला निवासी साजिद एवं राशिद अंसारी शामिल है। वहीं एक अन्य मामले के अभियुक्त जितना थाना क्षेत्र के बिजबनी गांव निवासी चंदन कुमार के घर पर बुधवार को इश्तेहार चिपकाया गया। कांड के अनुसन्धानकर्ता निवेदिता कुमारी के अनुसार अभियुक्तों द्वारा आत्मसमर्पण नहीं किये जाने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...