अररिया, मई 1 -- रानीगंज, एक संवाददाता रानीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फरार चल रहे अभियुक्त को अररिया से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त रानीगंज थाना क्षेत्र के विस्टोरिया वार्ड संख्या 16 निवासी सोनू कुमार यादव पिता दिनेश यादव है। रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं बौसीं पुलिस ने पुलिस के साथ साल 2023 में हुई मारपीट मामले में थाना क्षेत्र के महसेली गांव निवासी सावित्री देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह भी पढ़ें- घोड़थम्भा: मारपीट कांड में फरार आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...