सिद्धार्थ, मार्च 26 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। कठेला समय माता पुलिस और एसओजी टीम ने बुधवार को संयुक्त अभियान में 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने टीम ने आरोपित को जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रोड पर बड़े डाकघर के सामने से पकड़ा है।कठेला समय माता थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अकबर उर्फ गुठ्ठे पुत्र हजारी बंजारा मोहाना थाना क्षेत्र के गोपीजोत गांव का निवासी है। वह गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहा था और लंबे समय से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपित के खिलाफ चिल्हिया और मोहाना थानों में कई गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। इनमें गोहत्या, गैंगस्टर एक्ट और दहेज प्रतिषेध अधिनियम जैसे मामले शामिल हैं। लगातार फरार रहने के कारण पुलिस...