आजमगढ़, जून 2 -- आजमगढ़। गंभीरपुर थाना की पुलिस ने फरार चल रहे हत्या के आरोपी को पकड़ा है। बिंद्रा बाजार में 18 मई की रात मामूली विवाद में चोट लगने से सूरज मोदनवाल की मौत हो गई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। फरार चल रहे आरोपी गोलू उर्फ रंजीत मोदनवाल निवासी रानीपुर रजमो (बिंद्रा बाजार) थाना गंभीरपुर को सोमवार को विषहम मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...