मिर्जापुर, अप्रैल 6 -- ड्रमंडगंज। स्थानीय पुलिस ने फरार चल रहे पशु तस्कर को वाराणसी से रविवार धर दबोचा। ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि वर्ष 2025 में वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा निवासी कृष्ण केसरी के विरुद्ध पशु तस्करी का मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से वह फरार चल रहा था। पुलिस की टीम तस्कर की तलाश में जुटी थी। सुबह एसआई ईश्वरचंद्र त्रिपाठी, संतोष यादव के साथ गश्त पर निकले थे। उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि तस्कर वाराणसी स्थित अपने घर पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस की टीम वाराणसी रवाना हुई। पुलिस ने पशु तस्कर को वाराणसी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वाराणसी से उसे मिर्जापुर लाया गया। पुलिस ने पशु तस्कर को जेल भेज दिया है। पकड़ा गया तस्कर पिकअप वाहन स्वामी है। इससे पहले वाहन चालक अमित जायसवाल उर्फ भोनू को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.