चंदौली, अप्रैल 17 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में पिछले साल जून में किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने का आरोपी और 25 हजार के इनामी को पुलिस ने बीते गुरुवार की देर रात अलीनगर के पास एक पेट्रोल पंप से गिरफ्तार कर लिया। वह पिछले दस महीने से फरार चल रहा था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि सकलडीहा क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने की घटना घटित हुई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी की गई और उसके बयानों के आधार पर मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। यह भी पढ़ें- किशोरी को भगाने के आरोप में केस दर्ज सकलडीहा पुलिस ने 10 माह से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अभियुक्त सोनू ...