फरार चल रहा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- ट्रांस हिंडन। कौशांबी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में ढाई साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली निवासी एक युवती ने लोनी निवासी मोहित के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। युवती ने आरोप लगाया था कि मोहित ने इस बारे में किसी को भी बताने या शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मोहित को मंगलवार रात यूपी गेट स्थित चाय की दुकान से गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.