सीतामढ़ी, नवम्बर 5 -- सीतामढ़ी। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज गांजा तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित को बिहार एसटीएफ की मदद से नगर थाने की पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया तस्कर की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी राधेश्याम साह के पुत्र विमल कुमार के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने एसटीएफ की मदद से रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के ऑटो स्टैंड से की गयी। उसके पास से पुलिस ने एक लाख 19 हजार रुपये और मोबाइल बरामद किया है। नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहा आरोपित विमल कुमार रुन्नीसैदपुर ऑटो स्टैंड पर मौजूद है। सूचना के मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत मामले का सत्यापन किया और बिना समय गंवाए छापेमारी क...