हरिद्वार, मई 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में गुरुवार को एक स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने गए कार्यकर्ताओं को पुलिस ने प्रदर्शन करने से रोका। इस पर कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया। इसके उपरान्त कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी में अधिकारियों से वार्ता कर मामले से अवगत कराया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एक निजी स्कूल के कोच ने बच्ची के साथ दुराचार किया, लेकिन उस आरोपी को अभी तक नहीं पकड़ा गया है। प्रदेश में आए दिन इस प्रकार की घटनाएं बढ़ रही हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना, पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में पुलिस ने कांग्रेसियों को स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने से रोका स्कूल प्रशासन भी बिना सत्यापन के अपने स्कूल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.