दुमका, जून 7 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना पुलिस ने वर्ष 2019 के एक पुराने आपराधिक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जामा थाना कांड संख्या 62/19, धारा 323, 341, 307, 504 एवं 506 भादवि से संबंधित मामले में न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के आधार पर आरोपी विष्णु कुमार साह उर्फ छोटू साह 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी जामा थाना क्षेत्र के आसनजोर गांव का निवासी है। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर सुरक्षा बल के साथ माननीय सत्र न्यायाधीश दुमका की अदालत में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- छह वर्ष पुराने हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया, जामा थाना पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए फरार वारंटी ...