सिमडेगा, जून 12 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। टी टांगर की पुलिस ने फरार आरोपी सुमित खलखो को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। इस मामले में टी टांगर थाना में कांड संख्या 02/24 के तहत मामला दर्ज है। आरोपी के खिलाफ वाहन से दुर्घटनाग्रस्त कर एक व्यक्ति की मृत्यु कारित करने के आरोप दर्ज है। न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...