प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 1 -- हीरागंज। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के टीकाराम का पुरवा भदरी गांव निवासी राजेन्द्र कुमार सरोज के खिलाफ महेशगंज थाने में युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए जाने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। सोमवार को उसी मामले में दरोगा अजय कुमार ने महेशगंज के अंजनी पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसको न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...