सोनभद्र, मई 16 -- रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र में बाइक फाइनेंस कंपनी से जुड़े वाहन छीनने के मामले में फरार चल रहे आरोपी विनय कुमार उर्फ रिंकू मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार बीजपुर के डोंड़हर निवासी शिवमंगल केवट से मुर्धवा मोड़ के पास फाइनेंस कर्मियों द्वारा बाइक छीनने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी विनय कुमार उर्फ रिंकू मिश्रा पुत्र जमुना प्रसाद निवासी ग्राम बड़गवा, पोस्ट अगोरी खास, थाना जुगैल बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। यह भी पढ़ें- मुकदमे में गवाही न देने पर साक्षी के घर कुर्की न्यायालय के आदेश पर शनिवार को फरार आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...