मुंगेर, मई 19 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। न्यायालय के आदेश पर वासुदेवपुर पुलिस ने मंगलवार को चंडिका स्थान, सहनी टोला स्थित आरोपी शिवा सहनी के घर पर ढोल-नगाड़े बजाकर इश्तेहार चिपकाया। वासुदेवपुर थाना की पुलिस टीम जब ढोल बजाने वाले के साथ सहनी टोला पहुंची, तो पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शिवा सहनी के खिलाफ सेशन कोर्ट, मुंगेर द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 82 के तहत उद्घोषणा जारी की गई थी। ​पुलिस ने आरोपी के परिजनों और ग्रामीणों को चेतावनी दी है कि यदि आरोपी तय समय के भीतर न्यायालय या थाने में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके घर की कुर्की-जब्ती (ध...