गोरखपुर, मई 15 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सरैया गांव के लठौरवा टोला निवासी सुशील निगम के घर पर न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया। कार्रवाई एनआई एक्ट की धारा 138 से जुड़े मामले में की गई। शुक्रवार को चौरीचौरा थाने के क्राइम प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में एसआई शिवकुमार यादव ने आरोपी के घर पहुंचकर धारा 82 की कार्रवाई के तहत नोटिस चस्पा किया। क्राइम प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2014 में चौरीचौरा थाने में बरईपार निवासी पप्पू यादव की ओर से सुशील निगम के खिलाफ एनआई एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा है। यह भी पढ़ें- हत्या में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर चस्पा हुई नोटिस नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई के दौरान महिला एसआई पम्मी यादव, एसआई कृति, कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार यादव तथा ग...