चंदौली, मार्च 2 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बिहार कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के मंसूरपुर के रहने वाले मुकेश राम के खिलाफ बीते 13 अक्तूबर 2024 में पशु तस्करी का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में दो अभियुक्त जेल भेजे जा चुके है। वही फरार तीसरे आरोपी मुकेश राम के खिलाफ 21 जनवरी 2026 को चंदौली कोर्ट से नोटिस जारी किया गया था। कोर्ट के निर्देश पर बलुआ थाने के एसआई अमरनाथ साहनी ने अभियुक्त के घर सहित सार्वजनिक स्थलों पर हाजिर होने के लिए नोटिस चस्पा किया। बताया कि यदि हाजिर नहीं होने पर कुर्की की कार्यवाही होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...