हाथरस, जून 12 -- सादाबाद। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार चल रहे आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसके घर पर सीआरपीसी की धारा 82 के तहत उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया। साथ ही गांव में मुनादी कराकर आरोपी को निर्धारित समय के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होने की सूचना दी गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश पांडेय ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 323/25 में आईपीसी की धारा 420, 467 व 468 के तहत वांछित आरोपी सुनील कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम सराय दायरूपा, थाना खंदौली, जनपद आगरा के विरुद्ध न्यायालय से प्राप्त आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि में उपस्थित न होने पर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...