फरार आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा
रुडकी, जून 29 -- झबरेड़ा, संवाददाता। धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस द्वारा ग्राम खजुरी में फरार चल रहे एक आरोपी व्यक्ति के घर पर ढोल बजाकर उद्घोषणा करते हुए नोटिस चस्पा किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि भगवानपुर में स्थित एक इंटर कॉलेज की जमीन को फर्जी कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जमीन को बेचा गया था। इस मामले में आरोपितों के खिलाफ थाना भगवानपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मामले में ग्राम खजुरी निवासी बाबूराम भी आरोपी है। उक्त के घर पर कुर्की की कार्रवाई करने के लिए नोटिस चस्पा किया गया है। यह भी पढ़ें- फरार आरोपी के घर ढोल-नगाड़ों के साथ नोटिस चस्पा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.