रुद्रपुर, अगस्त 31 -- रुद्रपुर। पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया है। इसके बाद भी आरोपी ने पुलिस या न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं किया तो उसके घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि आदर्श कॉलोनी निवासी मनकीत सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने कई बार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद विवेचक ने कोर्ट में कुर्की की कार्रवाई के लिए आवेदन किया। कोर्ट से कुर्की की उद्घोषणा का आदेश मिलने पर सोमवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी के आदर्श कॉलोनी स्थित आवास पर नोटिस चस्पा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...