बांका, अप्रैल 9 -- चान्दन ( बांका )। सरकारी राशि गबन मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। सुईया पुलिस ने आनंदपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी कटसकरा पंचायत अंतर्गत तरी गांव में फरार आरोपी सिकन्दर यादव के घर पर न्यायालय के आदेशानुसार इश्तहार चस्पा किया। ज्ञात हो कि सुईया थाना क्षेत्र के दक्षिणी कसबावासिला पंचायत में पैक्स से जुड़े मामले में लगभग 32 लाख रुपये के सरकारी राशि गबन को लेकर सहकारिता पदाधिकारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पैक्स अध्यक्ष कुलदीप यादव को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि पैक्स प्रबंधक सिकन्दर यादव अब तक फरार चल रहा है और पुलिस को लगातार चकमा दे रहा है। इश्तहार चस्पा की कार्रवाई के दौरान सुईया थाना के अवर निरीक्षक उपेन्द्र कुमार सिंह, सबा अहमद खान एवं आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.