देवरिया, अप्रैल 2 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। एक मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ गुजरात पुलिस ने कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है। गुजरात पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा किया है। महुआडीह थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी संदीप श्रीवास्तव पुत्र स्व. राधाकृष्ण श्रीवास्तव के विरुद्ध गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के उन्नहा थाने में वर्ष 2019 में मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दे चुकी है, लेकिन अब तक उसका सुराग नहीं मिल सका है। बुधवार को गुजरात के उन्नहा थाने की पुलिस महुआडीह थाने पहुंची।इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम आरोपी के घर लक्ष्मीपुर गांव गई। वहां मुनादी कराते हुए घर पर धारा 82 की नोटिस चस्पा की गई। 15 अप्रैल तक आरोपी न्यायालय में उपस्थित नही...