मोतिहारी, मार्च 16 -- बंजरिया। बंजरिया थाना से फरार हुए आरोपी तैफुर की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है । आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर आरोपी की तलाश की जा रही है। सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि डीएसपी वन और टू सहित पकड़ीदयाल थाना के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है। बताया कि थाना परिसर से आरोपी का भागना यह बड़ी चूक है इसकी भी जांच की जाएगी । बताते चलें कि शनिवार की रात मोतिहारी रेलवे स्टेशन से दिल्ली की दो प्रेमी युगल को बहला फुसला कर एक कमरे में बंद कर मुफस्सिल थाना के महमूद नगर के अब्बास और तैफुर ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था । पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर बंजरिया थाने ले आई जहां से एक आरोपी तेफूर भागने में सफल रहा ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...