प्रयागराज, जून 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। मुट्ठीगंज में 21 मई को हुई हिस्ट्रीशीटर सक्षम शर्मा की हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे कमल शर्मा और शुभी शर्मा निवासी कूंचाराय थाना अतरसुइया पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनाम की घोषणा डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने की है।उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। यह भी पढ़ें- कौन है उधम सिंह? जिस पर यूपी पुलिस ने घोषित किया है 1 लाख रुपए का इनाम; STF भी कर रही तलाश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...