पूर्णिया, मार्च 31 -- रूपौली, एक संवाददाता।थानाक्षेत्र के मैनी यादव नगर गांव में फरार आरोपियों के घर रूपौली पुलिस ने ढोल बजाकर इस्तेहार चिपकाया। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि रूपौली थाना कांड के दो नामजद आरोपी भंटून कुमार एवं अनोज कुमार लंबे समय से फरार चल रहे हैं। दोनों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब तक वे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दोनों के घर इस्तेहार चिपकाया गया है। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...