पूर्णिया, अगस्त 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोडिन युक्त कफ सीरप बरामदगी मामले में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने इश्तिहार चस्पा किया है। आरोपियों की पहचान कसबा थाना के मिर्जाबाड़ी निवासी मो सद्दाम, मो शहाबुद्दीन एवं मो अकमल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुलाबबाग टीओपी पुलिस ने बीते अक्टूबर महीने में 480 लीटर कोडिन युक्त कफ सीरप बरामद किया था। जिसको लेकर सदर थाना कांड संख्या 498/25 दर्ज किया गया था। मामले के अनुसंधान में इन तीनों का नाम सामने आया था। जिसक बाद से तीनों फरार चल रहे थे। न्यायालय के आदेश से गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार के नेतृत्व पर गई पुलिस ने तीनों के घरों पर इश्तिहार चस्पा किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...