फरार आरोपित के घर इश्तेहार चस्पाया
मुजफ्फरपुर, अगस्त 8 -- हथौड़ी। दौलतपुर निवासी रंजन सहनी हत्याकांड में फरार विभा देवी उर्फ तेतरी देवी के घर शनिवार को पुलिस ने इश्तेहार चस्पाया। हथौड़ी-बोचहां सीमा से सटे दौलतपुर गांव में कुछ महीने पहले रंजन सहनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में अब तक पांच आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि विभा देवी फरार है। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि समयसीमा के भीतर विभा देवी आत्मसमर्पण नहीं करती है तो घर कुर्क किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.