कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर दक्षिण। बिधनू में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हत्या कर खेत मे गाड़ने के मामले में फरार चल रहे आरोपित शनि की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। कठेरुआ-कठारा मार्ग में चेकिंग के दौरान संदिग्ध को देख पुलिस ने रुकने के लिए कहा तो सामने से फायरिंग हो गई, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के दाहिने पैर में गोली लगी। आरोपित की पहचान बिधनू हत्याकांड से जुड़े कमल के भाई शनि के रूप में हुई। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में शनि को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित की घटना में संलिप्तता पाई गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.