मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शराब के केस में गिरफ्तारी के बाद हथकड़ी और रस्सी समेत फरार आरोपित के नाम-पते के सत्यापन और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए रविवार को नवादा मद्य निषेध विभाग की टीम सदर थाने पहुंची। पुलिस के सहयोग से आरोपित के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। इसके बाद टीम ने आरोपित के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह फरार मिला। बताया गया कि नवादा जिले में शराब केस में गिरफ्तार एक आरोपित हथकड़ी और रस्सी लेकर पांच माह पहले फरार हो गया था। फरार आरोपित की पहचान मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर यादव नगर निवासी जिशान के रूप में हुई थी। मामले में नवादा जिला के नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...