बगहा, मई 24 -- बगहा। पुलिस जिला में फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में न्यायालय से निर्गत इश्तिहार का तामिला किया। पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से फरार आरोपितों में हड़कंप मच गया है।एसपी ने बताया कि आर्म्स एक्ट, लूट, हत्या के प्रयास, मद्य निषेध तथा चोरी जैसे गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम संबंधित अभियुक्तों के घर पहुंची, जहां ढोल-नगाड़े और माइकिंग के माध्यम से इश्तिहार की उद्घोषणा की गई तथा घरों पर विधिवत इश्तिहार चस्पा किया गया।उन्होंने बताया कि अभियान में स्थानीय थाना पुलिस के साथ चौकीदार एवं पुलिस बल की भी तैनाती रही। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी...