औरंगाबाद, मई 16 -- कुटुंबा पुलिस ने एक कांड के फरार प्राथमिकी अभियुक्त चितरंजन पासवान को गिरफ्तार किया है। वह रामसुंदर पासवान का पुत्र तथा झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सतगावां गांव का निवासी है। कुटुंबा थानाध्यक्ष मो. इमरान आलम ने बताया कि आरोपी पिछले वर्ष से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...